टाटीझरिया के लोधी में जुआरियों के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 9 दबोचे गए, दो फरार। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झरपो पंचायत अंतर्गत लोधी स्थित नवप्राथमिक विद्यालय के पीछे आम बगीचे में जुआ खेल रहे नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 5/26 दर्ज किया है।