प्रतापगढ़: दीपेश्वर महादेव मंदिर में मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
प्रतापगढ़। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम दीपेश्वर महादेव मंदिर में कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं देवस्थान वि