चंडी: लक्ष्मी बिगहा गांव के खंधा में तीन दोस्तो ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म
चंडी (नालंदा)। फोन रिचार्ज कराने और दवा देने का झांसा देकर एक विधवा महिला को बुलाकर तीन दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में चंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर 1 बजे थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी।