बदायूं: उझानी के नझियाई मोहल्ले में सफाईकर्मी के बंद मकान से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी
Budaun, Budaun | Oct 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला नझियाई में सफाईकर्मी के बंद मकान से चोर लाखों रुपए के सोने - चांदी के आभूषणों समेत हजारों रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार एक बजे के आसपास गृहस्वामी जितेंद्र पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गया था । जितेंद्र ने घर में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है।