बक्सर: बक्सर में पकड़ाया ‘मुन्ना भाई’: शिवम बना नंदन, आधार से खुला फर्जीवाड़ा
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026 सिपाही भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने पहुंचा बांका का शिवम कुमार आदर्श मध्य विद्यालय नई बाजार केंद्र पर पकड़ा गया। केंद्राधीक्षक राज शेखर तिवारी की सतर्कता से यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। पहली पाली में रोल नंबर 7018060121 के अभ्यर्थी नंदन कुमार के नाम से शिवम गेट पर पहुंचा था। जांच में प्रवेश पत्र की फोटो और युवक का चेहरा मेल नहीं खा रहा था।