महोबा: कबरई के छंगा चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 7, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के छंगा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार खन्ना के बन्नीपुरा निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र बलदू व कबरई कस्बा निवासी 18 वर्षीय अर्जुन पुत्र नरेश कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।