डेहरी: नारायण मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Dehri, Rohtas | Apr 15, 2026 बुधवार को शाम करीब 3 बजे नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के मेडिकल एजुकेशन यूनिट के तत्वावधान में प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यशाला कंपीटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक चिकित्सा शिक्षा की आवश्यकताओं से अवगत कराना था।