गुमला: संजीता गुमशुदगी केस में बढ़ी हलचल, भूखली की नार्को टेस्ट पर कोर्ट के आदेश का इंतजार
Gumla, Gumla | Jun 13, 2026 सात वर्षों से रहस्य बने संजीता कुमारी गुमशुदगी मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मुख्य आरोपी भूखली उरांव को न्यायालय के निर्देश पर सदर अस्पताल में विस्तृत मेडिकल जांच कराई गई। जांच के बाद अब रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी जिसके आधार पर बहुप्रतीक्षित नार्को टेस्ट को लेकर फैसला हो सकता है।