महागामा: नरोत्तमपुर गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण दूसरे घरों से पानी लेने को मजबूर
Mahagama, Godda | May 26, 2026 प्रखंड के नरोत्तमपुर गांव में पानी की समस्याओं को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पानी के लिए ग्रामीण इधर उधर भटक रहे हैं। ग्रामीण दुसरों के घरों में लगे समरसेवल से पानी लेने को विवश हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सूचना के बाद भी पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई।