कैराना: कैराना के गांव गोगवान में तालाब बदहाली का शिकार, ग्रामीणों ने सफाई और बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की
Kairana, Shamli | Apr 17, 2026 कैराना ब्लॉक के गांव गोगवान में स्थित तालाब की हालत बेहद खराब हो चुकी है। तालाब में कूड़ा-करकट के साथ-साथ घास-फूस उगी हुई है। आसपास गंदगी का अंबार लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बराबर में स्थित तालाब की कोई बाउंड्री वॉल भी नहीं है, जिस कारण गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।