पलेरा: बेला गांव में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने पलेरा थाने में की शिकायत
बेला गांव में एक व्यक्ति के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में शिकायत की है। शिकायतकर्ता भोला कुशवाहा द्वारा बताया गया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें वह घायल हो गया। पलेरा पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।