पलेरा: मध्ध निषेध दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के द्वारा नगर के शासकीय मॉडल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यातायात जागरूकता के संबंध में बच्चों को जानकारी दी साथ ही साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, के संबंध में संदेश दिया और बच्चों को शपथ दिलाई इस अवसर पर शिक्षक सहित बच्चे मौजूद रहे।