पलेरा: पलेरा इंडियन गैस संचालक पर महिला ने लगाया सिलेंडरों की कालाबाजारी का आरोप, थाने में की शिकायत
पलेरा थाना क्षेत्र में इंडियन गैस एजेंसी संचालक पर महिला ने सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है. शिकायतकर्ता महिला मालाबाई चडा़र के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा गैस सिलेंडर लिया गया था लेकिन उसका गैस सिलेंडर चोरी करके गैस एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा बेच दिया गया है. जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की है.