गया टाउन सीडी ब्लॉक: नो एंट्री में फर्राटे से दौड़ रहा था अवैध बालू लदा ट्रैक्टर,स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर,कूदकर बचाई अपनी जान
गयाजी शहर में अवैध बालू परिवहन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। केंदुई निवासी सुनील कुमार स्कूटी सवार युवक की जान उस समय बाल-बाल बच सकी जब तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।इसकी जानकारी आज दिनांक 11 जून गुरुवार की सुबह 11:30 के करीब पीड़ित सुनील कुमार ने दी है।