रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को महिला स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। मंडल अध्यक्ष सुमन झा की अध्यक्षता में निकाली गई यह रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देती रही।