मंदसौर: कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मंदसौर संसदीय क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदान के कार्य को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में हुआ। उक्त प्रशिक्षण में अलग-अलग विकासखण्ड के अधिकारी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहे।