छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए पथराव मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी रजत सकलेचा ने गुरुवार की शाम 7 बजे बताया कि अब तक 38 नामजद आरोपियों में से कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि ड्रोन और फोटो फुटेज के जरिए करीब 150 अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।