🔴 गौरीबाजार में चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, महिला गिरफ्तार; नाबालिग के पास से भी मिले जेवर और नकदी
देवरिया। चोरी की वारदात के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी, लेकिन जांच की कड़ियां जुड़ीं तो मामला चौंकाने वाला निकला। गौरीबाजार पुलिस ने रामपुर चौराहा रोड से बिहार की रहने वाली सुरंगा देवी को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालिका को पुलिस संरक्षण में लिया।
तलाशी के दौरान महिला के पास से दो जोड़ी पायल और तीन बिछुए मिले। वहीं बालिका के पास से दो जंतर और 210 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दोनों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Deoria, Deoria | Nov 16, 2026