सहारनपुर: लखनऊ हादसे के बाद सहारनपुर प्रशासन हुआ अलर्ट, कोचिंग सेंटर्स की की गई सघन जांच
लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मृत्यु के बाद सहारनपुर प्रशासन और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सोमवार रात्रि 9:00 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, थाना सदर बाजार की पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न कोचिंग सेंटर्स पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लगभग सात कोचिंग सेंटर पर जांच की गई।