चूरू: रामगढ़ की हवेली से सोना मिलने का झांसा देकर दुकानदार से ₹5 लाख की ठगी
Churu, Churu | May 31, 2026 चूरू शहर में एक दुकानदार से 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने रामगढ़ की एक पुरानी हवेली से सोने का झूमर मिलने की कहानी सुनाकर नकली झूमर बेच दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है। ओम कॉलोनी निवासी पवन कुमार, जिनकी नई सड़क पर जूते-चप्पलों की दुकान है।