किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ तुरंत न्याय, हजारों मामलों का आपसी समझौते से हुआ निस्तारण
Kishangarhbas, Alwar | May 9, 2026
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार सुबह 11:00 बजे खैरतल तिजारा जिले में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास की अध्यक्षता में किया गया। पूरे जिले में कुल आठ बैंचो का गठन किया गया। लोक अदालत में बैंक बिजली विभाग टेलीफोन विभाग के मामले आए।