हरदोई: जेबीगंज रोड पर गौरिया मोड़ के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार की मौत, ई-रिक्शा पर सवार बुजुर्ग दंपत्ति घायल
Hardoi, Hardoi | Dec 9, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जेबीगंज रोड पर गौरिया मोड़ के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई,जबकि ई-रिक्शा में सवार दो लोग घायल हो गए।अब्दुल्लानगर निवासी प्रवीण तिवारी रविवार शाम लगभग 5 बजे पिहानी की ओर जा रहा था तभी जेबीगंज रोड़ पर गौरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई।