शाहजहांपुर: रक्तदान कर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
शाहजहाँपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति