नबीनगर: पचमों गांव में किसानों ने सीओ पर जबरन भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया, मगध प्रमंडल आयुक्त का पुतला फूंका
भारतमाला परियोजना अंतर्गत निर्माण हो रहे वाराणसी से कोलकाता तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में नबीनगर सीओ द्वारा जबरन भूमि कब्जा को लेकर किसानों ने गम्भीर आरोप लगाया है ।वहीं पचमों गांव में सीओ और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई । किसानों ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण में उचित मुआवजा को लेकर हमलोग किसान पिछले डेढ़ दो वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं।