बारुन: खैरा गांव से भैंस चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
बारुण थाना क्षेत्र के खैरा गांव में भैंस चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने बारुण थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार, खैरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब भैंस का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।