कोल: तोछी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की हुई मौत, रात भर सड़क किनारे पड़े रहे शव
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 गांव तोछी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। 25 वर्षीय जयप्रकाश अपने भतीजे अशोक के साथ शुक्रवार रात्रि अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। देर रात्रि तक वह अपनी बहन के घर भी नहीं पहुंचे और उनके फोन भी नहीं उठ रहे थे। शनिवार सुबह 6:30 राहगीर व्यक्ति ने सड़क किनारे दो शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी।