देवघर: कुम्हारटोली सेवा समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण कैंप का आयोजन
कुम्हारटोली सेवा समिति एवं मारवाड़ी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण कैंप का आयोजन रविवार के सुबह 10:00 बजे से किया गया। इसी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई और जरुरतमंद मरीजों को निःशुल्क के चश्मा दिया गया।