दातागंज: अलापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग अलापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। गिरफ्तार अभियुक्त वाजिद पुत्र भूरे ककराला के वॉर्ड नम्बर 05 का रहने बाला है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 315 बोर अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया है।