श्रीडूंगरगढ़: रीड़ी गांव में लाखों की चोरी, घर में घुसे चोर ले गए गहने और नकदी
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रीड़ी में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय जगदीश प्रसाद खारड़ा में आयोजित सारस्वत सम्मेलन में गए हुए थे। रात में घर पर मौजूद परिजन आंगन में सो गए। इसी दौरान चोर शेड के रास्ते छत पर चढ़े और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिला। चोर सोने-चा