चायल: दरहा गांव में आवारा पशु से टकराकर दोपहिया सवार घायल, पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के दरहा गांव स्थित पंचायत भवन के पास सोमवार देर रात आवारा पशु से टकराने पर एक दोपहिया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।