मुंगेर: तेरासी टोला में करंट लगने से किशोर की मौत, शादी वाले घर में छाया मातम
Munger, Munger | Apr 15, 2026 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुर नगर तेरासी टोला में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों से भरे घर को पलभर में मातम में बदल दिया। जहां 20 अप्रैल को बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब उसी घर से 14 वर्षीय किशोर की अर्थी उठ गई।मिली जानकारी के अनुसार, बहादुर नगर निवासी वकील चौधरी का पुत्र अजीत कुमार अपने घर के पास एक पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी दौरा