टिमरनी: रुंदलाय में राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, सालाबैड़ी-कुण्डगांव की बैलजोड़ी ने जीता पहला इनाम
Timarni, Harda | Oct 13, 2026 हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र के ग्राम रुंदलाय में आयोजित विशाल राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता ‘भव्य दिव्य शंकर पट 2026’ में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में राजा पटेल सालाबैड़ी और अशोक पटेल कुण्डगांव की बैलजोड़ी लखन और केसरी नंदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता बैलजोड़ी को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।