चंदिया: चंदिया में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
उमरिया जिले में डीजल चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला चंदिया थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप से सामने आया है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने खड़े ट्रक से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर चारपहिया वाहन से मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से पाइप के जरिए डीजल निकालने लगे। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक में ही सो रहा था ।