मुरैना नगर: भोज भवन के पास निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, मलबे में दबे मजदूर, घटिया निर्माण पर सवाल
मुरैना की एमएस रोड पर आज निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए।हादसा भोज भवन के पास उस समय हुआ जब मजदूर नाले में काम कर रहे थे और बाहर ट्रैक्टर से मिट्टी-मलबा डाला जा रहा था।दबाव बढ़ने से दीवार धंस गई और मजदूर उसकी चपेट में आ गए।लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया। घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।