धार/धर्मपुरी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी ओमप्रकाश (40), निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पवाड़िया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ड्राइवरी के दौरान उसकी मुलाकात संदीप पाटीदार से हुई, जिसने परिचित युवती सपना भिलाला से शादी कराने का आश्वासन दिया। इसके बदले अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन व नकद कुल 1.68 लाख रुपये ले लिए गए। 18 अगस्त 2025