शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र का प्रमोशन होने के बाद उनका तबादला जनपद मऊ कर दिया गया है, जहां वह एडीएम वित्त एवं राजस्व का कार्यभार संभालेंगे। प्रशासनिक स्तर पर जारी तबादला सूची के बाद जिले में यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है।