रामानुजगंज: गांव चलो अभियान के तहत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की पहल
रामानुजगंज शनिवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गांव चलो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वावधान में ग्राम तातापानी में बूथ एवं पंचायत स्तरीय समितियों का गठन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा।