दातागंज: तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम और एसएसपी ने सुनी जन शिकायतें,
दातागंज तहसील परिसर में सुबह 10:00 बजे से 2बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी में जन शिकायतें सुनी है। 45 शिकायते प्राप्त हुई है जिनमे 5 शिकायतो का तत्काल मौके पर ही निस्तारण कार्य गया है।जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं ।