बोध गया: बोधगया के 9 बौद्ध मठों पर करोड़ो रुपए का प्रशमन शुल्क बकाया,15 दिनों के अन्दर शुल्क जमा करने का दिया था निर्देश
Bodh Gaya, Gaya | Jun 27, 2026 बोधगया नगर परिषद क्षेत्र में अनाधिकृत भवन निर्माण मामले में 9 बौद्ध मठों को चिन्हित कर नोटिस भेजा गया है।बोधगया नगर प्रशासन के द्वारा पिछले 4 अप्रैल को संबंधित बौद्ध मठों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर प्रशमन शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया था।इसके बाबजूद निर्धारित प्रशमन शुल्क जमा नहीं कराई गई है।