झालरापाटन: राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, झालावाड़ खेल संकुल से शुरू, 80 टीमें और 1400 छात्राएं ले रहीं हिस्सा
राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई है। इसमें प्रदेश भर से करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश की 80 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी अमित बुडानिया भी मौजूद रहे।