नौगढ़: बजरडीहां में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
थाना चकरघट्टा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बजरडीहां में शनिवार दोपहर 03 बजे को आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक वृद्ध महिला शकुंतला देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना चकरघट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।