गुमला: बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक
Gumla, Gumla | Jun 17, 2026 सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव में एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।पीड़ित सागर लोहरा ने इस संबंध में गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। सागर ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके मोबाइल पर बैंक खाते पांच हजार रुपये निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। मैसेज देखकर वह हैरान रह गया।