सगड़ी: कांखभार में पेट्रोल पंप पर मनबढ़ों द्वारा दबंगई का मामला सामने आया, पंप मालिक और मैनेजर ने सुरक्षा की लगाई गुहार
Sagri, Azamgarh | May 19, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कांखभार बाजार के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर मनबढों द्वारा दबंगई करने का मामला आया है । जिसका सीसी टीवी फुटेज भी सामने आ गया है । वही पेट्रोल पंप के मालिक स्वतंत्रदेव कुमार सरोज और मैनेजर गोविंद सरोज ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है । बताया कि 15 मई 2026 की रात पंप पर लगभग 12 की संख्या में लोग आए ।