नबीनगर: गजना महोत्सव 2026 की तैयारी तेज, 8-9 अप्रैल को होगा सांस्कृतिक और खेल का महाकुंभ
नवीनगर प्रखंड के प्रसिद्ध गजना धाम परिसर में गजना महोत्सव 2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने किया। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, तैयारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।