कन्नौज: हर्षवर्धन नगर निवासी विवाहिता की तहरीर पर ससुराल के 5 लोगों के ख़िलाफ रिपोर्ट दर्ज, पिटाई के दौरान गर्भपात का मामला
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। हर्षवर्धन नगर निवासी विवाहिता की तहरीर पर पति समेत 5 ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज ना मिलने पर पिटाई का आरोप है जिसमे गर्भपात की भी बात सामने आ रही है। रविवार को पुलिस ने बताया की इस मामले में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।