झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने अपने उरीमारी के जरजरा स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया। इसमें लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। पतरातू क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी परेशानियां रखा श्री बेदिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद का भरोसा दिया।