शाहबाद: टोडरपुर ब्लाक मुख्यालय पर मंत्री असीम अरुण ने स्वर्गीय पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के पति एवं पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को टोडरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर दोपहर 2:00 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनता से स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल करने की अपील की।