बुलंदशहर: गुलावठी के देवली में बच्चों से कमीशन खोरी, NCERT की पुस्तकें हटाकर निजी बुक सेलरों से खरीदवाए जा रहे बच्चों के कोर्स
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की शिथिलता से प्राइवेट स्कूल संचालक द्वारा अपनी मनमानी चलाये जाने के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैंमोटे मुनाफे और कमीशन खोरी के लालच में निजी स्कूल संचालक अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं,गुलावठी के देवली में स्थित बसंती देवी ग्लोबल स्कूल का है , जहां पढ़ने वाले बच्चों से भारी कमीशन खोरी होने का शुक्रवार सुबह 9 बजे आरोप लगाया गया है।