कोडरमा: कोडरमा के लख्खीबागी में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 पुरुष व 1 महिला घायल
कोडरमा थाना क्षेत्र के लख्खीबागी में रविवार को एक ई-रिक्शा और एक कार के बीच टक्कर में ई रिक्शा पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। ई-रिक्शा के घायल चालक अरुण पंडित बरसोतियाबर निवासी ने बताया कि वह पैसेंजर को लेकर कोडरमा से तिलैया की तरफ आ रहे थे। इस दौरान एक कार सवार ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया।