दमोह: पानी संकट से परेशान इमलाई के लोगों ने लगाया चक्का जाम, खाली कुप्पे लेकर किया प्रदर्शन
Damoh, Damoh | May 22, 2026 दमोह इमलाई में पेयजल संकट से परेशान रहवासियों ने शुक्रवार सुबह हटा-दमोह पथरिया बायपास मार्ग पर खाली कुप्पे लेकर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर पानी का टैंकर खड़ा कर यातायात रोक दिया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। रहवासियों ने बताया कि हैंडपंप बंद हैं और पानी सप्लाई बेहद कम प्रेशर से केवल 10 मिनट मिलती है। एक घंटे बाद तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।